भारतीय सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक

भारतीय सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक
जमशेदपुर, 11 नवम्बर 2025: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के ऐसे सितारे थे जिन्होंने अपने अभिनय, व्यक्तित्व और सादगी से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने न केवल मनोरंजन जगत को नई दिशा दी बल्कि अपने जीवन में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी जीवित रखा। उनके अभिनय ने हर पीढ़ी को जोड़ा और उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।”
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान धर्मेंद्र जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, प्रशंसकों तथा फिल्म जगत को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई