घाटशिला उपचुनाव: जादूगोड़ा में मतदान शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह

घाटशिला उपचुनाव: जादूगोड़ा में मतदान शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह

घाटशिला उपचुनाव के तहत आज जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यूसिल (UCIL) की ओर से विशेष पहल की गई है। जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक जाने हेतु कालीन बिछाई गई है और परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है।

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें। क्षेत्र के लोग इस बार “बदलाव के मूड” में नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं — प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Comment