स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्वव्यापी रक्तदान शिविर रविवार 2 नवंबर को

स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्वव्यापी रक्तदान शिविर रविवार 2 नवंबर को

विहंगम योग टाटा संत समाज (पूर्वी सिंहभूम) एवं विहंगम योग आदित्यपुर संत समाज (सरायकेला – खरसावां) दोनों ही जिला के संयुक्त प्रयास से स्वर्वेद कथा के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के सुअवसर पर विश्वव्यापी रक्तदान शिविर देश में विभिन्न स्थानों के साथ साथ विदेशों में भी लगाई जा रही है, इसी क्रम में रविवार 2 नवंबर को स्थानीय स्तर पर यह शिविर विहंगम योग टाटा आश्रम, 8 जुबली रोड, सर्किट हाउस एरिया, बिस्टुपुर में प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक रहेगी जिसमें रक्तदाताओं के लिए उचित जलपान, भोजन, सर्टिफिकेट आदि की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम समन्वयक नीरज मिश्रा ने बताया कि प्रति वर्ष यह आयोजन अंतराष्ट्रीय स्तर पर विहंगम योग संत समाज के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के द्वारा उनके जन्मोत्सव पर प्रारंभ किया जाता है जिसमें युवा सक्रिय रूप में सहयोग करते हैं, इस वर्ष भी युवा वर्ग से विशेष रूप से अपील की गई है कि बड़ी संख्या में रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।

शिविर को सफल बनाने में कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ डी पी शुक्ला, नगीना सिंह, जिला संयोजक बिजेंदर उपाध्याय, शंभु पंडित, दक्षिणी झारखंड के युवा समाज कल्याण प्रभारी रवि सिंह, रोहित सिंह, निशांत शर्मा, युवा जिला प्रभारी कुमार अविनाश, रौशन पाण्डेय, महावीर विद्यार्थी आदि लगे हुए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।