सरदार बल्लभ भाई पटेल उच्च एवं मध्य विद्यालय, छोटागोविंदपुर के प्रांगण में सरदार पटेल की 150 बी जयंती के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

सरदार बल्लभ भाई पटेल उच्च एवं मध्य विद्यालय, छोटागोविंदपुर के प्रांगण में सरदार पटेल की 150 बी जयंती के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, जिला परिषद् डॉ परितोष कुमार, संस्थापक सदस्य नवीन चंद्र सिंह, मध्य विद्यालय के सचिव बिंदासिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की सुरुवात उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । संस्थापक अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने स्कूली बच्चो से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया साथ ही साथ उनके जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए ।
डॉ परितोष सिंह ने कहा कि बच्चों को उनके विचारों को आत्म साध करने की जरूरत है ।
इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी द्वारा दिए गए आदमकद प्रतिमा के स्थापना हेतु स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमे बहुत जल्द प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा, इस कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के विधायक का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र सिंह, स्वागत भाषण प्रधानाध्यापक श्रीमती सरिता जयसवाल, धन्यवाद ज्ञापन मध्य विधालय के प्रिंसिपल जय कुमार प्रसाद ने दिया ।
इस अवसर पर शिवबालक प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद,उमानंद राय,राजगीर प्रसाद,हरि बालक प्रसाद,उपेंद्र सिंह,राजेन्द्र प्रसाद, सहित स्कूली छात्र छात्राए एवं स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।