झामुमो की एकता घाटशिला में दिलाएगी एकतरफा जीत, भाजपा अपने अंतर्कलह और जनविरोधी नीतियों से खात्मे की ओर : संजीव सरदार

झामुमो की एकता घाटशिला में दिलाएगी एकतरफा जीत, भाजपा अपने अंतर्कलह और जनविरोधी नीतियों से खात्मे की ओर : संजीव सरदार

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। गुरुवार को पोटका के विधायक संजिव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में घाटशिला विधानसभा के कई गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया और पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा की एकता और जनता का विश्वास इस चुनाव में निर्णायक साबित होगा। भाजपा आज अपनी अंतर्कलह और जनविरोधी नीतियों के कारण खात्मे की कगार पर है। घाटशिला की जनता झूठे वादों में अब नहीं आने वाली।”

जनता का उत्साह झामुमो की जीत की गारंटी – संजीव सरदार

विधायक ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार देना है। उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास और झारखंड मुक्ति मोर्चा का संकल्प मिलकर हम घाटशिला को विकास, शिक्षा, रोजगार और सम्मान की नई राह पर ले जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने हमेशा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य शुरू किए थे, झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन उन्हीं अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

जनता में झामुमो के पक्ष में दिखा उत्साह

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि अबुआ सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचा है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, ग्राम प्रधान और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई