बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को

बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को
— आतिशबाजी, भोग-प्रसाद और श्रद्धा के समुंदर ने बनाया दिव्य माहौल

जमशेदपुर : बुधवार को टेल्को कॉलोनी रोड संख्या 9 स्थित यंग बॉयज़ क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22 फीट माँ काली पूजा गोल्डन जुबली वर्ष का समापन माँ की भव्य प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। दसवें दिन हुए इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजन स्थल से हिल टॉप स्कूल, रिंग रोड, टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर, टाटा मोटर्स मुख्य गेट होते हुए तार कंपनी गोलचक्कर तक 22 फीट माँ काली का नगर भ्रमण हुआ। अंत में तार कंपनी स्थित सिटू तालाब में क्रेन की मदद से माँ की विशालकाय प्रतिमा का विसर्जन विधिवत किया गया।

भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। तेज वृष्टि में भी लाखों लोग पूरे मार्ग में डटे रहे और “जय माँ काली” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

करीब 600 सदस्यीय यंग बॉयज़ क्लब टीम ने अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के संयोजन में बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। प्रदीप राजवार, अरुण नाथ, नितिन, रजीत सिंह, विशाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, यशराज, मंजीत, रूपेश, सोनाक्षी, मून, गोल्डन, लोकेश प्रसाद, नवीन सोलंकी, टीपू मिश्रा, धीरज मिश्रा, नंदू सरदार, डब्बू, रवि, सुमित जैसवाल समेत सभी सदस्यों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

टाटा मोटर्स नगर प्रबंधन और टाउन विद्युत विभाग का विशेष सहयोग मिला। पेड़ों की डालें व झुके हुए विद्युत तार काटकर मार्ग को सुगम बनाया गया। विसर्जन से पूर्व सिटू तालाब पर एक घंटे की भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही, वहीं एक लाख पैकेट पूरी-हलवा-चना का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।