सूर्य उपासना और लोक आस्था के पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने छठ मइया से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

सूर्य उपासना और लोक आस्था के पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने छठ मइया से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

हल्दीपोखर: छठ महापर्व के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने हल्दीपोखर पहुँचकर सूर्य देव को साक्षी मानकर छठ मइया की आराधना की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा — छठ पूजा लोक आस्था, तप, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकजुट करता है और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। छठ मइया की कृपा से समाज में पवित्रता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार होता है। विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति की मंगल कामना करते हैं। इस अवसर पर स्थानीय नेतागण, समाज के बुद्धिजीवी, युवा साथी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।