भाजपा युवा मोर्चा की ओर से छठ महापर्व पर 1001 सूप एवं फल वितरण कार्यक्रम 26 अक्टूबर को

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से छठ महापर्व पर 1001 सूप एवं फल वितरण कार्यक्रम 26 अक्टूबर को

जमशेदपुर। आगामी छठ महापर्व के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से 26 अक्टूबर को निःशुल्क 1001 सूप एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच सूप एवं फल वितरण के माध्यम से सेवा का यह कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। भाजपा युवा मोर्चा का यह प्रयास समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई