जुगसलाई विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का किया आयोजन, कांके के पूर्व विधायक सबरीलाल हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद
जमशेदपुर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जुगसलाई विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन पटमदा के बीडरा स्थित ग्राम सांसद भवन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की।
कार्यक्रम में कांके के पूर्व विधायक सबरीलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंचीराम बाउरी, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, कुसुम पूर्ति, तथा वरिष्ठ नेता प्रदीप महतो समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरुषों के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। हाल में लागू जीएसटी सुधार, कर सरलीकरण और आयकर में छूट जैसे कदमों से आम नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
—
पूर्व विधायक सबरीलाल बोले — आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारत बना सशक्त राष्ट्र
पूर्व विधायक सबरीलाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और पीएलआई योजना जैसे प्रयासों से देश की आर्थिक संरचना, औद्योगिक क्षमता और निर्यात-शक्ति तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
2014 से पहले जो भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, वही आज कई क्षेत्रों में उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में विश्व मंच पर उभरा है।
—
सांसद विद्युत वरण महतो बोले — आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वदेशी उत्पाद अपनाने और बेचने का आह्वान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आज देश के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र निर्माण का जन आंदोलन बन चुका है।
सांसद महतो ने सम्मेलन के दौरान जिले में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स की स्थापना और क्षेत्रीय विकास के लिए एयरपोर्ट निर्माण की अपनी संकल्पना को दोहराया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनहीनता और निष्क्रियता के कारण झारखंड के विकास में निरंतर बाधा उत्पन्न हो रही है।
सम्मेलन में स्वागत संबोधन सुधांशु ओझा ने दिया, मंच संचालन प्रदीप महतो ने किया, स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शांतनु चक्रवर्ती ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश केडिया, मंटू चरण दत्ता, मुरारी पाल, अंजना महाली, सनातन दास, कृपा सिंधु नदी, प्रधानमंत्री, महावीर नदी, आलोक बाजपाई, सूरज मंडल, शांतनु मुखर्जी, प्रधान महतो, वासुदेव मंडल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप मिश्रा और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





