बिष्टुपुर के डी सी लॉन् में तोड़फोड़ के मामले में एस एस पी और डी सी नहीं मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुरस्कार- विकास सिंह

बिष्टुपुर के डी सी लॉन् में तोड़फोड़ के मामले में एस एस पी और डी सी नहीं मुख्यमंत्री से सीधे मिले पुरस्कार- विकास सिंह
सांसद और विधायक की चुप्पी समझ से परे – विकास सिंह
बिस्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया स्थित दिलीप चौधरी की सैलून डी सी लॉन् में हुए तोड़फोड़ पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने निंदा करते हुए कहा कि आज तक उन्होंने
ऐसी मर्दानी कभी देखी नहीं थी । जो लोग भी इस घटना को अंजाम दिया है उसकी हिम्मत को दाद देना होगा जिसे कानून का तनिक भी भय नहीं होगा वही व्यक्ति इतना बड़ा कदम उठा सकता है विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान सभी लोग लगभग सभी थाने में पदस्थापित थानेदार की कमजोरी को जान गए हैं सभी लोग यह अच्छी तरह जानते हैं जुर्म कितना भी बड़ा करो थानेदार ही जुर्म करने वाले को बचाने का काम बारगेनिंग करके करेंगे । विकास सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार जमशेदपुर और विशेष कर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में अपराधियों का बोलबाला इतना अधिक बढ़ गया है अपराधी बेकाबू हो गए हैं वें अब जिला प्रशासन के काबू में नहीं आ सकते हैं। विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बिस्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया स्थित दिलीप चौधरी की डी सी लॉन् सैलून मैं तांडव किसने मचाया है उन्हें पता नहीं है । लेकिन जिसने भी यह मर्दानी ताकत दिखाया है उसकी मर्दानी को दात देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया है इस युवा को ऐसा पुरस्कार दिया जाए की पूरा राज्य ताली बजाएं । विकास सिंह ने कहा कि पूरे मामले के बीते लगभग 24 घंटे हो गए लेकिन सांसद और विधायक के चुप्पी समझ परे हैं । विकास सिंह ने दिलीप चौधरी को न्याय दिलाने की बात कही है ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई