पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान क्रैश होने से रांची निवासी युवक की मौत

पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान क्रैश होने से रांची निवासी युवक की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से रांची के युवक पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत हो गई। 20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी और रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे। ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीयूष रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था।

और कुछ जानकारी लेना चाहें तो जेवीएम श्यामली के वरिष्ठ शिक्षक शशांक कुमार सिन्हा से 9798859812 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई