पटना :: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. आज चुनाव आयोग पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी करेगा. इसके साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 121 सीटें उत्तर बिहार और मगध क्षेत्र के कई जिलों में फैली हैं. 17 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं.
121 सीटों के लिए आज होगा नामांकन: इस बार बिहार में दो फेज में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
इन जिलों के लिए नामांकन: गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले में पहले चरण का मतदान होगा.






