विधायक सरयू राय के निर्देश पर जद (यू )ने मानगो क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण

विधायक सरयू राय के निर्देश पर जद (यू )ने मानगो क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आदेशानुसार आज जनता दल (यू) के नेताओं ने जदयू मानगो थाना अध्यक्ष श्री लालू गौड़ के नेतृत्व में मानगो थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर श्री निशांत, जिला अध्यक्ष श्री सुवोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान दल ने बैकुंठ नगर छठ घाट, वास्तु विहार छठ घाट, गौड़ नगर छठ घाट, साईं सूरज आश्रम छठ घाट, बागरा कुली छठ घाट, कृष्णा नगर छठ घाट, शांति नगर छठ घाट, लक्ष्मी नगर छठ घाट तथा राम नगर छठ घाट का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान कई घाटों पर सीढ़ियों के टूटे होने, घाटों में कचरा जमा रहने, प्रकाश व्यवस्था की कमी तथा पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति जैसी समस्याएँ सामने आईं। दल ने पाया कि लगभग सभी घाटों की मरम्मत, सफाई एवं समुचित व्यवस्था की तात्कालिक आवश्यकता है।

निरीक्षण टीम ने नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी घाटों पर सफाई, सीढ़ी मरम्मत, जल निकासी एवं प्रकाश व्यवस्था के कार्य छठ पर्व से पूर्व पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

मौके पर मुख्य रूप से जदयू
जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,
महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,
जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह, पन्नू, जिला सचिव प्रेम सक्सेना,
जिला सचिव विकाश साहनी,
जिला सचिव विनोद सिंह,
प्रतिनिधि पिंटू सिंह, पवन सिंह,
महानगर सचिव दीपक गौड़,
महानगर सचिव मृत्युंजय शर्मा,
महिला मोर्चा महामंत्री ममता सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह,मनोज गुप्ता,अशोक सिंह, अभिजीत चंद्रा,अवतार सिंह
मानगो नगर निगम से निशांत एवं उनको पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।