जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा पेंशन शिविर का आयोजन

जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा पेंशन शिविर का आयोजन

आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी के निर्देशानुसार वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपने आवेदन फॉर्म भरे। शिविर में कुल 25 दिव्यांग पेंशन, 70 वृद्धा पेंशन, तथा 30 विधवा पेंशन के फॉर्म भरे गए।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, महानगर सचिव विनोद सिंह, अजय सिंह, मिथु गोराई, बलराम धीवर, जोटला जी, जयंतदीप जी, श्यामचंद तंतुबाई जी, श्री प्रकाश ओझा, आशीष वर्मा एवं महेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित लोगों ने विधायक श्री सरयू राय जी एवं जदयू संगठन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया कि उनके प्रयास से स्थानीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल पा रहा है।

Leave a Comment