जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति की महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई.

जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति की महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई. बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मुख्य रूप से क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई.

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बताया की मानगो नगर निगम इलाके में साफ– सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय है. नगर निगम के अधिकारी सफाई कार्य को लेकर बेहद उदासीन है. निगम द्वारा बहाल सफाई ठेकेदार सफाई कार्य को सुचारू रूप से करने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहे है.

थाना समिति अध्यक्ष पवीण सिंह ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी चिर निद्रा से सोए हुए है. नगर निगम के उपनगर प्रसाशक से लेकर अन्य सभी अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है और यदि जनहित के कार्यों को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए नगर निगम अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाता है तो आने वाले दिनों में जद (यू) उलीडीह थाना समिति के पदाधिकारी नगर निगम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन सह हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन कर इनको इनके जिम्मेदारी का एहसास कराने का कार्य करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से जद (यू) जिला सचिव विकास साहनी, थाना समिति के महामंत्री मनोज गुप्ता, शंकर बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी,अभिजीत सेनापति, प्रतिभा सिंह, मनोज राय, मनोज ओझा, संगीता शर्मा, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता आदि उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई