मांडर में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन
मांडर : प्रखंड के करगे पंचायत के करगे गांव में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दो लाभुकों कमला देवी और सुष्मा देवी को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मांडर जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी द्वारा फीता काटकर गृह प्रवेश कराया गया।
लाभुकों ने जताया आभार
लाभुकों ने जिला परिषद सदस्य का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें अपने सपनों का घर बनाने का अवसर मिला है।
रबुल अंसारी ने किया संबोधित
इस अवसर पर रबुल अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को अपने सपनों का घर बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और आगे भी उनकी सेवा में लगे रहेंगे।






