मांडर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अज्ञात अपराधियों ने हाईटेंशन तार के टावर को काटकर बेचने की कोशिश की

मांडर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अज्ञात अपराधियों ने हाईटेंशन तार के टावर को काटकर बेचने की कोशिश की

मांडर : पुलिस ने दिनांक 15-16 मई 2025 की रात्रि को एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडर थाना क्षेत्र के ग्राम सकरा के पास कुछ अज्ञात अपराधी अभिजीत ग्रुप के हाईटेंशन तार के लोहे के पोल (टावर) को काटकर बेचने के लिए पिकअप वाहन में लोड कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 4 पिकअप वैन पर लदे लोहे के पोल (टावर) को जप्त कर लिया और 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई