झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई के द्वारा हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी ने किया ।जिसमें मुख्य रूप से झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शम्भु नाथ सिंह जी,महिला इकाई की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमति कविता परमार जी , केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी,बिस्टुपुर अध्यक्ष बीबी सिंह जी,जुगसलाई अध्यक्ष श्री वाई के सिंह जी ,गोलमुरी अध्यक्ष बच्चा सिंह जी,टेल्को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी जी , इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह जी,रामनवमी सिंह, आश नंदन सिंह जी,जलविंदर सिंह जी ,रमन सिंह जी,जय कुमार सिंह जी,रंजन सिंह जी,इंद्रजीत सिंह जी,मंटू सिंह जी, बब्लू सिंह जी , जितेन्द्र सिंह जी, चन्द्रभान सिंह जी,सुधीर सिंह जी,अविनाश सिंह जी,विकाश सिंह जी , आदी सैकड़ों लोग उपस्थित थे स्वागत भाषण जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह जी एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा इकाई के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी ने किया ।
इस अवसर पर शंभु सिंह ने कहा कि सम्राट पृथ्वी राज चौहान ने 17 बार मोहम्मद गौरी को हराया उनका जीवन वीरता का दर्शन कराता है ।






