पानी संकट में सहारा: विधायक संजीव सरदार ने निजी खर्चे से तीन पंचायतों में लगवाया मोटर पंप सेट
जमशेदपुर 15 मई 2025 :
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए कुछ राहत की खबर पोटका विधानसभा से आई है। पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने मानवीय पहल करते हुए निजी खर्चे से तीन पंचायतों में मोटर पंप सेट स्थापित करवाया है।
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के ऐदेल झोपड़ी बाजार टोला, दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के कोल बस्ती तथा दक्षिण बागबेड़ा पंचायत के सीपी टोला ग्राम में यह मोटर पंप सेट लगाए गए हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को गर्मी के इस कठिन समय में जल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “जब शासन-प्रशासन की व्यवस्था देर से पहुंचती है, तब हमारे विधायक संजीव सरदार जी स्वयं आगे बढ़कर मदद करते हैं।” पूरे क्षेत्र में संजीव हैं, तो संभव है का नारा लोगों ने लगाया. लोगो का कहना है कि विधायक संजीव सरदार की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है. इस मौके पर प्रखंड सचिव जगत माड़ी, झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती, बन्ना दास, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों में खुशी की लहर देखी गई।






