टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइंबिंग एकेडमी ने आईएमएफ नीलगिरी स्पीड क्लाइंबिंग कप जीता

टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइंबिंग एकेडमी ने आईएमएफ नीलगिरी स्पीड क्लाइंबिंग कप जीता

जमशेदपुर, 12 मई 2025: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की स्पोर्ट क्लाइंबिंग एकेडमी के एथलीटों ने 11 मई 2025 को नीलगिरी में आयोजित आईएमएफ नीलगिरी स्पीड क्लाइंबिंग कप में भाग लिया।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15 और अंडर-13 जैसी विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। टीएसएएफ के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 में से 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

पदक विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

श्रेणी

नाम

पदक

अंडर-19 और सीनियर गर्ल्स

जोगा पूर्ती

स्वर्ण

अंडर-17 बॉयज

भोज बिरुआ

स्वर्ण

कुंदन कुमार सिंह

रजत

राजेश होनहागा

कांस्य

अंडर-17 गर्ल्स

सावित्री सामद

रजत

अंडर-15 बॉयज

सुदर्शन मुर्मू

स्वर्ण

साहिल कुमार दास

रजत

अंडर-15 गर्ल्स

बासंती मुर्मू

रजत

अंडर-13 बॉयज़

शंकर सिंह कुंटीया

स्वर्ण

आकाश सोरेन

रजत

अंडर-13 गर्ल्स

मनीषा हांसदा

स्वर्ण

टीएसएएफ टीम के साथ कोच बाबूलाल रावत, मैनेजर रोशनी बिष्ट, और इंस्ट्रक्टर विकास कुमार थे।

टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एकेडमी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में, टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एकेडमी ने कोलकाता लीड कप और गोवा बोल्डर कप, जो अप्रैल में आयोजित हुए थे, में जीत हासिल की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई