रांची के नामकुम में बाघ के हमले से बैल की मौत, दहशत में ग्रामीण

रांची के नामकुम में बाघ के हमले से बैल की मौत, दहशत में ग्रामीण

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआंगहातू पंचायत के रायसा टोला में एक बैल की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार की सुबह सोमरा मुंडा के घर के समीप मृत बैल को ग्रामीणों ने देखा। वनपाल नितेश केशरी ने बताया कि जिस तरह बैल के गले व अन्य अंगों पर चोट और पंचे के निशान हैं, संभवतः बाघ ने ही उस पर हमला किया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई