उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस की टीम ने साक्ची में किया मॉकड्रिल, आपातकालीन परिस्थिति में आवश्यक सतर्कता, राहत उपायों को लेकर आमजनों को किया गया जागरूक
——————————–
उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस, जमशेदपुर द्वारा झंडा चौक, साकची मार्केट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आम जनमानस, विशेष रूप से दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और खरीदारों को वायु आक्रमण, अग्निशमन तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से संबंधित प्राथमिक प्रशिक्षण देना था।
इस मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस की टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत उपायों को कैसे अपनाया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में भाग लेने वालों को जीवन रक्षक तकनीकों, विशेष रूप से सीपीआर की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना है। सिविल डिफेंस, जमशेदपुर द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी।