दो किलोमीटर के अंदर 6जगह पर किस क़ानून के तहत चेकिंग हो रही हैं ट्रैफ़िक पुलिस बताये :- आजसू पार्टी

दो किलोमीटर के अंदर 6जगह पर किस क़ानून के तहत चेकिंग हो रही हैं ट्रैफ़िक पुलिस बताये :- आजसू पार्टी

आज दिनांक 2मई 2025 दिन शुक्रवार क़ो करनडीह चौक पर यातायाय पुलिस के खिलाफ आजसू पार्टी के जिला सचिव सचिन प्रसाद के नेतृत्व मे अभियान का पांचवां दिन का शुरुवात किया गया
अभियान का शुभारम्भ आजसू पॉर्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिँह ने करते हुए लोगो से अपील किया और बताया की यातायात पुलिस के द्वारा जबरन लोगो से पैसा वसूली खिलाफ आंदोलन कर रही हैं उक्त आंदोलन से पता चला की शहर मे 2 किलोमटर के अंदर लगभग 6 जगहों पर चेकिंग लगाकर क्या रोकने का प्रयास कर रही हैं, कौन सा कानून मे लिखा गया हैं की हर 100 मीटर पर चेकिंग लगाना है कौन सा क़ानून के तहत चेकिंग पावइंट पर होम् गार्ड के सिपाहियो से जांच काराई जाती हैं,
ट्रैफ़िक पुलिस के अधिकारी अंहकार मे दुबे हैं और आम जनता से दुर्व्यहार करती हैं और आजसू पार्टी के इस आंदोलन मे मिल रहे जनता के समर्थन से पार्टी के हौसला बढ़ा है और यह अभियान रुकने वाला नहीं हैं,

अभियान मे बतौर आमंत्रित अतिथि जिला परिसद सदस्या कुसुम पूर्ति ने कहा की यातायात पुलिस की शिकायत हमलोग के पास भी आती हैं और हमलोग अपने स्तर से इसपर चर्चा करने का प्रयास कर रही थी की आजसू पार्टी ने इसे एक मुहीम बनाकर आंदोलन करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी हैं इसका स्वागत करते हैं और यह बताती हूँ की यातायात पुलिस के खिलाफ जनता के आक्रोश क़ो जन आंदोलन बना दिया हैं और मई इस आंदोलन क़ो पूर्ण समर्थन करती हूँ और मुख्यमंत्री से अपील करती हूँ यातायात पुलिस अपने कार्यशैली मे सुधार लाये
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाजसेवी पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे, सुसनिगड़िया पंचायत कि पंचायत समिति श्रीमती श्वेता जैन, बॉबी सिंह, धीरज यादव,अप्पू तिवारी,ललन झा, सचिन प्रसाद, कृतिवास मंडल, मृत्युजय सिँह,शैलेन्द्र सिन्हा,अरुप मल्लिक, सुधीर सिँह, सुनील प्रसाद, मनोज महतो,सविनय सिँह, ललित सिँह, संगीता कुमारी, पुष्पा देवी, सोनक सरदार,सौरभ राहुल सिँह समेत अन्य मौजूद रहे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई