अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सैल्यूट तिरंगा ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
जमशेदपुर आज सैल्यूट तिरंगा के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों का संयुक्त रूप से सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही राष्ट्रीय स्वरूप तिरंगा उन्हें दी गई एवम मिठाईयां बाटी गई ।
मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे के बीच त्रिपाठी ने कहा कि मजदूर किसी भी राष्ट्र की आत्मा हैं।ये अर्थव्यवस्था की वो धुरी हैं जिस पर किसी भी राष्ट्र का विकास की चक्की घूमती हैं । अतः इनका सम्मान राष्ट्र का सम्मान हैं।ये समाज के वो अंग हैं जो जीवंत अनुभवों का प्रतिबिंब है।
रविशंकर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर कोई संग नहीं अपितु विशेषण हैं।जो उसकी ऊर्जा और क्षमता के बल पर उसे अलंकार स्वरूप प्राप्त होता हैं।