रांची से पटना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, कई यात्री घायल

रांची से पटना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, कई यात्री घायल

buzz4ai

रांची : से पटना जा रही एक सवारी बस मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गयी। टायर मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की नाली तोड़ते हुए करीब 10 फीट नीचे खेत में पलट गयी। इस हादसे में चीख-पुकार मच गयी और कई यात्री घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगड़ थाना की शहरी और घाटी पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में 3-4 लोगों को चोंटे आईं, जिन्हें इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गयी। बाकी बचे सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This