जमशेदपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा शीतला भवन, भालूबासा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

डॉ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- सामाजिक समरसता एवं सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं बाबा साहेब के विचार

buzz4ai

जमशेदपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा शीतला भवन, भालूबासा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए रहे। गोष्ठी की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट के मौन से की गई। इसके पश्चात डॉ. अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने दिया, जबकि विषय प्रवेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने किया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने का कार्य किया, उनकी दीक्षा भूमि पर संग्रहालय का निर्माण कराया तथा उनकी जयंती पर राजकीय अवकाश की घोषणा की। ऐसे अनेकों कार्य बाबा साहेब के प्रति भाजपा की श्रद्धा और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं। श्री दास ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता एवं सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री संजीव सिंह, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवल पासवान, अमरेंद्र पासवान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ एवं मोर्चा के महामंत्री पी. के. करवा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू मछुआ, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, मंत्री मिली दास, मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अजीत कालिंदी, प्रभा देवी, उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज करवा, अजय रजक, सतीश मुखी, धीरज मुखी, सजल साल, परेश कालिंदी, अशोक कुमार, हीरा लाल रजक, अशोक बहरा, बबलू मुखी, शिवा राम, सरजू मुखी, राजा राम समेत विभिन्न बस्तियों के प्रतिनिधियों—मनोज मुखी, कालिया मुखी, संदीप मुखी, सागर मुखी, पदमा मुखी, बबीता मुखी और कौशल्या मुखी की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This