दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल की पुत्री के साथ आत्महत्या कर ली है।
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है। महिला की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओरतारा गांव निवासी आरती कुमारी (उम्र 25 वर्ष) और बेटी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना दुमका-गोड्डा रेलखंड पर हंसडीहा स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर हुई है।