कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

buzz4ai

झारखंड में अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा

रांची : प्रेस क्लब रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश प्रभारी के राजू का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित एआइसीसी की बैठक में पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रस्तुत किया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण और सामाजिक-आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर हो रहे हमलों के खिलाफ केंद्रित है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि झारखंड में इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा। आम जनता को जागरूक कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस ने दोहराया कि वह संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

आज दिनांक 23.04.2025 (बुधवार) को स्थानीय होटल एशियन इन में ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के द्वारा सर्वप्रथम पहलगाम में हुए घटना की निंदा करते हुए गोलीबारी की घटना में मृत व्यक्तियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, घटना को पूर्ण रूप विभत्स एवं कायरतापूर्ण बताया गया।