अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में कल रांची बंद करेगी भाजपा

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में कल रांची बंद करेगी भाजपा

रांची : कांके में अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में कल 27 मार्च को भाजपा ने रांची बंद का ऐलान किया है। बता दें कि रांची में आज पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को कांके चौक में गोली मारी गयी है। पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई