*सांसद सुखदेव भगत ने टोल प्लाजा घटना का संज्ञान लिया*
*केंद्रीय सचिव ने प्रत्येक मृतक परिवारों को 10 लाख रुपया संवेदक के माध्यम से देने की बात कहे*
*रांची :* लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। रांची इटकी रोड में स्थित टोल प्लाजा का एक खंभा वहां पर खड़े ऑटो पर गिर गया जिसमें सूचना मिलने तक दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल है। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मी वहां से फरार हो गए हैं।घायलों का इलाज चल रहा है ।लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत संसद सत्र चलने के कारणदिल्ली में है उनको इस बात की जानकारी मिला वे तुरंत मामला को संज्ञान में लिए ।सदन में राष्ट्रपति का अभिभाषण पर चर्चा चल रहा है था इसलिए सांसद सदन में उपस्थित थे। उनके निर्देश पर उनके निजी सहायक श्री साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग के केंद्रीय सचिव वी उमाशंकर जी से दुरभाष से वार्ता कर उन्हें सारी बातों से अवगत कराते हुए मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलाने, घायलों को समुचित समुचित इलाज कराने एवं टोल प्लाजा के संवेदक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किये ।केंद्रीय सचिव ने कहा कि संवेदक के माध्यम से वह प्रत्येक मृतक के परिवारों को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा किये और घायलों को समुचित इलाज करने की बात कहें।






