मुखी समाज का दूसरा यूथ फेस्टिवल सम्मेलन समारोह हुवा आयोजित
मुखी समाज की यूथ कमेटी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव सह मिलन समारोह 2025 गोपाल मैदान में संपन्न…
जमशेदपुर : मुखी समाज की यूथ कमेटी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव सह मिलन समारोह 2025 गोपाल मैदान में रविवार को संपन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया। साथ ही परंपरा के अनुरूप इष्ट देवता की आराधना के उपरांत देशभक्ति गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने समाज के प्रति मुखी समाज के त्याग और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला और इस पहले आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मनमोहन गीत-संगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा नृत्य, प्रस्तुति का लोगों ने खूब आनंद उठाया। मुखी समाज के बच्चों के द्वारा पारंपरिक नृत्य और पश्चिमी नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम के माध्यम से मुखी समाज ने झारखंड में अपने अस्तित्व की लड़ाई के साथ अपने हक और अधिकार, अपनी कला संस्कृति को बचाने के लिए झारखंड सरकार से आह्वान किया। इस दौरान समाज के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवी राजकुमार सिंह,समाजसेवी रितिका मुखी, अध्यक्ष देवेंन मुखी एवं आशीष मुखी एवं विभिन्न मुखी बस्ती के मुखिया गण शामिल थे






