आज दिनांक 1 फरवरी 2025 को श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे जी की अध्यक्षता में टाटानगर टीओपी स्थित दुर्गा- हनुमान मंदिर के प्रांगण में संध्या 7 बजे संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां दुर्गा एवं बजरंगबली की पूजा एवं आरती के साथ हुई। उसके पश्चात बैठक की शुरुआत हुई और बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक पांडे जी को श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में संगठन की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का पुनर्गठन प्रकिया के अन्तर्गत केन्द्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के पद के लिए पुनःवेद प्रकाश तिवारी जी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद केन्द्रीय अध्यक्ष ने महासचिव के पद पर श्री रितेश मिश्रा जी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दी। इसके बाद केन्द्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका मनोनीत किया।केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने सभी का नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दिया ही साथ ही आशा व्यक्त किया जिला कमिटी मजबूती से केंद्रीय कमिटी के साथ संगठन को
आगे बढ़ाएगी






