जमशेदपुर। मानगो नगर निगम समिति की महत्वपूर्ण बैठक संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में उलीडीह आदर्शनगर स्थित श्री पन्नू के आवास में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. बैठक में समिति के सदस्यों ने मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जनसमस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की.
तय हुआ की समिति व्यापक रूप से संपर्क-समस्या-समाधान अभियान प्रारंभ करेगी और सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रातः नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहाँ की समस्याओं का अवलोकन किया जायगा.भ्रमण के दौरान नगर निगम क्षेत्र की आम जनता से मुलाकात कर उनसे सीधा संपर्क स्थापित कर उनके इलाके की समस्याओं को जाना जाएगा.
कचड़ा उठाव, साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सहित अन्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर समाधान के लिए नगर निगम की अधिकारियों को कहा जाएगा. समस्याओं के संबंध में स्थानीय विधायक श्री सरयू राय को भी अवगत कराकर यथाशीघ्र समाधान करने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी. यह अभियान सभी 36 वार्डों में निरंतर चलाया जायगा.
बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित थे.






