भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग की बैठक, अभियान को प्रभावी बनाने पर बनी रणनीति

भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग की बैठक, अभियान को प्रभावी बनाने पर बनी रणनीति

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई। एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का एक प्रमुख अवसर है। हमें अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बस्ती क्षेत्र और मोहल्ले में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी से जोड़कर और प्राथमिक सदस्य बनाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई