विगत दिनांक 25 जनवरी को गोविंदपुर स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के पास रामपुर गिट्टी मशीन में सड़क दुर्घटना में दो आदिवासी पुरूषों की दर्दनाक मौत हो गई थी। खबर की जानकारी होने पर झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जी सुंदरहातु में दोनों परिवार मिले और दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली । पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने एसएसपी जमशेदपुर से वार्ता कर एक्सीडेंट की गई गाड़ी की फुटेज निकालकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही । उन्होंने दुःख संतप्त परिजनों को ढांढस बंधा और कुछ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस मौके पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ती सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जगता सोरेन,पूर्व मुखिया लक्ष्मण मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार आदि पहुंचे थे ।






