आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य

आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम काशीडीह स्थित जिला कार्यालय में किया गया। झंडोत्तोलन जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हमारे शहीद सैनिकों को नमन करते हुए उनके कुर्बानियों को याद किया एंव उनके सपनों के देश को बनाने में हर लोंगो से, चाहे वो जिस क्षेत्र में कार्य करते हों अपना ईमानदारी पूर्वक योगदान करने की अपील की तभी हम आज के विकास की बुलंदियों को छूते भारत को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने में जल्द कामयाब होंगे। भारतमाता के चित्र में भी सभी ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर विकास गुप्ता, सुनीता जायसवाल, विनोद गुप्ता, नारायण जायसवाल, दिनेश प्रसाद,ऋषि गुप्ता, कामेश्वर चौरसिया, विकास रंजन, विकास भगत, पंकज जायसवाल, सतीश गुप्ता, मुरारी अग्रवाल एंव अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई