जननायक कर्पूरी ठाकुर जमशेदपुर में किए गए याद. जयंती के अवसर जद(यू ) ने किया माल्यार्पण*

*जननायक कर्पूरी ठाकुर जमशेदपुर में किए गए याद. जयंती के अवसर जद(यू ) ने किया माल्यार्पण*

जमशेदुपर। भारत रत्न से सुशोभित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जद(यू) नेताओं ने उनकी सोनारी दोमुहानी स्थित स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

जद(यू) युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के विषय में अत्यंत महत्वपूर्ण बातें साझा की जोकि उनकी असाधारण जीवनी और उनके प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है.
श्री निर्मल सिंह ने कहा की कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उप मुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और एक दशक तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे. कर्पूरी ठाकुर को उनके मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि भी मिली. उनकी राजनीति के जीवन काल में एक बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वह फिर बिहार के विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता अमृता मिश्रा, प्रदेश महासचिव भोला सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुजीत कुमार, मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़, दीपक गौड़, प्रवीण सिंह अन्य नेता गण भी मौजूद रहे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई