समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई।

समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई।

सरायकेला -उपायुक्त ने नीति आयोग की ओर से निर्धारित पांच आयाम स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, वित्तीय समावेशन -कौशल विकास व बुनियादी ढ़ांचा के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने प्रथम एएनसी चेक अप शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया।वहीं गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत करने निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप में कुपोषित बच्चों का सही से डाटा एंट्री करने, कुपोषण को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करने का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त नें छुटे हुए सभी विद्यालयों में पानी एवं शौचालय की सुविधाएं बहाल करने का भी निर्देश दिया। तथा सभी विभागों को किए जा रहें कार्यों का डेटा एंट्री सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

बैठक मे उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, सहायक समाहर्ता श्री कुमार रजत,निदेशक डीआरडीए सह जिला योजना पदाधिकारी डॉ अजय तिर्की एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई