जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल के हरहरघुटू बड़ा तालाब के पास गोष्ठी आयोजित हुई अभियान के संयोजक कुँजलता देवी, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा के अध्यक्षता में हुई , इस कार्यक्रम मे जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह संविधान गौरव अभियान के जमशेदपुर महानगर के सह संयोजक रमेश बास्के ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुएं कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर बाबा साहेब आंबेडकर के राष्ट्र वादी चरित्र के बारे मे जानकारी दी बाबा साहेब ने संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, भाजपा समर्थित वी .पी. सिंह की सरकार 1990 मे बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया , जबकि कांग्रेस ने हमेशा से ही अंबेडकर का अपमान, और तिरस्कार करने का काम किया । इस कार्यक्रम मे नीलू अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, राजन जी, लक्ष्मण हंसदा, और महिलाए भी शामिल हुए






