दी ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम सेमेस्टर 1 (सत्र 2024-2028) के छात्राओं के लिए एक Parents-Teachers Meeting का आयोजन किया गया।

दी ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम सेमेस्टर 1 (सत्र 2024-2028) के छात्राओं के लिए एक Parents-Teachers Meeting का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन प्राचार्या डॉ वीना सिंह प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में किया गया, तथा इसका नेतृत्व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने किया, जिसमें विभाग की अन्य शिक्षिकाएं डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुशीला हांसदा, डॉ. सुनिता बंकिरा, डॉ. संगीता बिरुवा, डॉ. पूर्वा दुबे और प्रोफेसर सुदीप्ता दास ने भी भाग लिया।

बैठक में छात्राओं को कॉलेज के अनुशासन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा, अभिभावकों से फीडबैक लिया गया, ताकि छात्राओं की शिक्षा और समग्र विकास को बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।
इस आयोजन से कॉलेज के प्रशासन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच संवाद को प्रोत्साहित किया और एक सकारात्मक शिक्षा वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई