*सरायकेला बार के वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन*
*सरायकेला*: सरायकेला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ मेहता के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को बार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद रखा जिसके तहत न्यायिक एवं अन्य संबंधित कार्यों से अधिवक्ताओं ने अपने को दूर रखा। मिली जानकारी के अनुसार चांडिल अनुमंडलीय बार में भी अधिवक्ताओं ने शोक मनाते हुए कलमबंद रखा। स्व मेहता लगभग 76 वर्ष के थे, वे अपनी मिलनसारिता, हंसमुख एवं सहयोगी तथा सरल स्वभाव के कारण अधिवक्ता सहित न्यायिक अधिकारियों तथा आम जनों के मध्य जाने जाते थे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने वारी वारी कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके निधन हमारे जिला अधिवक्ता संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति। उक्त अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, सहसचिव जलेश कवि, कोषाध्यक्ष लखींद्र नायक, अधिवक्ता कामाख्या प्रसाद दुबे, आशीष पात्र, जीवानंद पांडा, निर्मल आचार्य,असित सारंगी, मनन तिवारी, प्रमोद ज्योतिषी, सुनील सिंह, कुणाल रथ, अनिल सारंगी, रजत पटनायक, प्रदीप तेंदू रथ, डीडी मिश्रा, तपन महतो, अर्जुन महतो, विभीषण महतो एवं अन्य जिला संघ के अधिवक्ता उपस्थित थे।






