विवाहिता की मौत के मामले में केस दर्ज

विवाहिता की मौत के मामले में केस दर्ज

मांडर : करकरा गांव स्थित ससुराल में विवाहिता यास्मीन परवीन की बुधवार को संदेहास्पद मौत के मामले में उसकी मां शहनाज खातून ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उसके पति मुंसफ अंसारी, ससुर युनूस अंसारी व सास नाजमा खातून पर यास्मीन परवीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व बार-बार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद यास्मीन के शव को उसके मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया गया। शाम को करकरा गांव स्थित कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतका की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक साल की बच्ची है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई