दो लाख का इनामी PLFI उग्रवादी कृष्णा यादव लोहरदगा से गिरफ्तार
रांची : दो लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव लोहरदगा से गिरफ्तार हुआ है। रांची पुलिस ने लोहरदगा पुलिस की मदद से कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को कुडू से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2021 में भी रांची पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लातेहार पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेकर बालूमाथ थाना के हाजत में रखा था। 23 मार्च 2021 की सुबह पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था और एक के बाद एक हत्या। गोलीबारी व आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते आ रहा था।






