मंत्री इरफान का BJP पर हमला, कहा- स्पीकर पर दोष मढ़ने वाली भाजपा खुद क्यों चुन पा रही नेता प्रतिपक्ष*

*मंत्री इरफान का BJP पर हमला, कहा- स्पीकर पर दोष मढ़ने वाली भाजपा खुद क्यों चुन पा रही नेता प्रतिपक्ष*

*रांची :* झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने फिर भाजपा पर निशाना साधा है। इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए भाजपा का नेता प्रतिपक्ष अबतक न चुने जाने पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि “नेता प्रतिपक्ष को लेकर कभी राज्य सरकार तो कभी माननीय स्पीकर पर दोष मढ़ने वाली भाजपा अब गूंगी क्यों बनी है। अपना विधायक दल का नेता क्यों नहीं घोषित कर रही है।”

गौरतलब है कि झारखंड में सरकार गठन को दूसरा महीना बीतने को है। ऐसे में अबतक भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश दिया है कि झारखंड में भाजपा 2 महीने के अंदर अपना नेता प्रतिपक्ष का चयन करे। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की रेस में बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह के नाम की चर्चा है। लेकिन इसपर अबतक संशय बरकरार है कि भाजपा किसे विधायक दल का नेता चुनती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई