लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया*

*लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया*
*जमशेदपुर 13 जनवरी:* लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स के जन्मदिन के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा क्लब के साकची स्थित कार्यालय में एक केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक मेल्विन जोन्स की स्मृति में केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शुभम वाजपेई ने मेल्विन जोन्स के योगदान और सेवा भावना को रेखांकित करते हुए क्लब के सदस्यों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही रिजन चेयरपर्सन लायन नवनीत चौधरी और जॉन चेयरपर्सन लायन संजय पाण्डे ने भी अपने विचार साझा किए।
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने क्लब की गतिविधियों और सामाजिक सेवा में मेल्विन जोन्स के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि मेल्विन जोन्स का उद्देश्य सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था, और क्लब इसी मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष लायन सौरभ आनंद, लायन राजेश सिंह, लायन मीनल शर्मा समेत क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने मेल्विन जोन्स के जीवन मूल्यों और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली।
यह आयोजन सेवा, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई