सरकार की गलत नीति के कारण मालिकाना हक का पेंच फंसा,नगर निगम की स्तिथि अक्षेस से भी बदतर

सरकार की गलत नीति के कारण मालिकाना हक का पेंच फंसा,नगर निगम की स्तिथि अक्षेस से भी बदतर

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार पत्रकारों से रु-ब-रु हुए।बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी तीन मुद्दे है। मोहरदा जलापूर्ति योजना,मालिकाना हक और नगर निगम। मालिकाना हक पर उन्होंने कहा कि पिछले सरकार की गलत नीतियों के कारण इसे पूर्ण रूप से जनहित में अमल नहीं लाया जा सका है। इसे लेकर वे सदन में अपनी बात रखेंगे।
वही नगर निगम को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम का नगर निगम है। उसकी कार्य स्थिति अक्षेस से भी दयनीय है। पानी की लचर स्तिथि क्षेत्र में है। कचरा उठाव का कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। वही नगर निगम का अपना भवन नहीं है। इन सब समस्याओं के लिए वे कार्य कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 5 वर्षों में जो कार्य जनहित में नहीं हो पाया है उसे वे संयम के साथ पूरा करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई