मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 में गृहभेदन की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है।

मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 में गृहभेदन की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनांक 10/11 जनवरी 2025 की रात्री में मो. जहीर और उनके दो अन्य साथियों ने एक घर में घुसकर मोबाइल, आभूषण, नगद रुपये और अन्य कागजात चोरी कर लिए। गृहभेदन की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में शाहरुख खान उर्फ एलियन (जवाहर नगर, रोड नंबर 14, मानगो) निवासी और मो. सैफ अली (डिमना बस्ती, ऊपरी टोला, रोड नंबर 14, ओलीडीह) निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहरुख खान उर्फ एलियन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी कई घरों में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इसके ऊपर मानगो थाना कांड संख्या-137/18 (धारा-380/411), मानगो थाना कांड संख्या-379/17 (धारा-380/457) और मानगो थाना कांड संख्या-301/23 (धारा-380/457) पहले से दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से विवो एंड्रॉयड मोबाइल – 2, रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल – 1, जियो कीपैड मोबाइल – 2, चांदी जैसी पायल – 4 जोड़ी, चांदी जैसी चेन – 3, नगद ₹3,500 बरामद किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शाहरुख खान उर्फ एलियन की निशानदेही पर चोरी का सामान बेचने वाले मो. सैफ अली को भी दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मानगो थाना के निम्न पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। इनमे निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक परवन साह, अमित कुमार, महेंद्र कुमार, धीरज कुमार मिश्रा और सशस्त्र बल के जवान दिलीप कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, मधुसूदन बानरा आदि शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई