घाटशिला व्यवहार न्यायालय में राज्य स्तरीय विधिक सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया , झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय श्री सुजीत नारायण प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए
जमशेदपुर । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन व्यवहार न्यायालय घाटशिला परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ठ अतिथियों में मुख्य रूप से सुश्री रंजना अस्थाना, सदस्य सचिव झालसा रांची , श्री अनिल कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्वी सिंहभूम , श्री अनन्या मित्तल उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्वी सिंहभूम , श्री कौशल किशोर वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्वी सिंहभूम ,श्री राकेश शर्मा अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, घाटशिला सिविल कोर्ट समेत माननीय न्यायाधीशगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, ग्रामवासी एवं अन्य सम्मानित प्रतिभागी प्रमुखता से उपस्थित थे। घाटशिला पहुंचने से पहले झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय श्री सुजीत नारायण प्रसाद व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर पहुंचे, उसके बाद घाटशिला जेल का भ्रमण किया । तत्पश्चात अनुमंडल व्यवहार न्यायालय घाटशिला पहुंचकर नवनिर्मित हाजत भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान न्यायमूर्ति माननीय श्री सुजीत नारायण प्रसाद का ढोल नगाड़े के साथ पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया । हाजत उद्घाटन के बाद घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ , मोमेंटो देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वहीं मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा ने माननीय न्यायमूर्ति माननीय श्री सुजीत नारायण प्रसाद का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वप्रथम, मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम की ओर से इस आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त करता हूं। आज सिविल कोर्ट, घाटशिला में आयोजित इस विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण शिविर का हिस्सा बनकर हम सभी को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं। हम विशेष रूप से आभारी हैं आज के मुख्य अतिथी माननीय श्री सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ( झालसा ) रांची के, जिन्होंने अपनी व्यस्तता के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमें मार्गदर्शन दिया। आपका प्रेरणादायक संबोधन और सामाजिक न्याय के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं सुश्री रंजना अस्थाना सदस्य सचिव झालसा रांची के प्रति जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। श्री अनन्या मित्तल उपायुक्त सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम और श्री कौशल किशोर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम, आप दोनों के सहयोग और प्रशासनिक समर्थन ने इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आपका समर्पण समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत प्रशंसनीय है। श्री राकेश शर्मा जी, आपके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी हम अत्यंत आभारी हैं। बार एसोसिएशन के सदस्यों का इस आयोजन में सक्रिय सहयोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा। मैं सभी माननीय न्यायाधीशगण, सरकारी अधिकारियों, ग्रामवासियों और उपस्थित प्रतिभागियों का भी धन्यवाद करता हूं, जिनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस शिविर के माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य था। हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल रहेगा। सशक्तिकरण शिविर में डालसा सहित सरकारी विभाग के योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा दर्जनों की संख्या में स्टॉल लगाए गए थे,जिससे आम लोग लाभान्वित हुए ।
डालसा करा रहा वंचितों को उनके अधिकार का अहसास
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि वंचित व जरूरतमंद लोगों तक निः शुल्क न्याय पहुंचाना डालसा का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि सुदूर से सुदूर गांवों में भी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झालसा द्वारा 90 दिन का आउट रिच प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसके तहत डालसा के पीएलवी डोर टू डोर कैम्पेनिंग करके ग्रामीणों को उनके अधिकार का अहसास करा रहे हैं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं , ताकि कोई भी लाभुक व्यक्ति न्याय से वंचित न रह पाए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियां का वितरण भी किया गया। न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने बैलून का गुब्बारा उड़ाकर घाटशिला में आउट रिच प्रोग्राम का शुभारंभ भी किया और विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित लगाए गए सभी स्टालों का अवलोकन किया । कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया । वहीं डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।




