11 जनवरी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के अध्यक्ष जन जन के नेता हम सबके अभिभावक स्वरूप आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी का जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक में धूमधाम से केक काटकर एवं लड्डू वितरण कर साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का आगाज जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी की उपस्थिति में जुगसलाई कुंवर सिंह चौक में किया गया किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विजय विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी,भाजपा नेता आलोक बाजपेई,पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, महिला मोर्चा से मीना महतो, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुनील कुमार शर्मा, सतनारायण अग्रवाल मुन्ना,सुंदर गुप्ता, पिंटू सैनी, गुरमीत सिंह भामरा सन्नी, पिंटू शर्मा, नितिन झा, रविकांत पांडेय,अनूप खा, संजू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज के दिन हमारे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल मराडी जी का का जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं साथ ही झारखंड की राजनीति मे एक ऐसे नेता है जिनके ऊपर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है उन्होंने हमेशा झारखंड की जनता क्या भला के लिए संघर्ष किया है, केंद्र में मंत्री रहे झारखंड में मुख्यमंत्री बने आज के दिन हम लोगों को उनसे सीखना चाहिए की राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए किया जाना चाहिए उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान का भी स्थानीय लोगों को सदस्य बनाकर आज अभियान चलाया गया, कार्यक्रम को भाजपा नेता आलोक बाजपेई ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन नितिन झा ने किया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




