अंधाधुन फायरिंग से दहला बेगुसराय, रांची के मजदूर के मारे जाने की खबर

अंधाधुन फायरिंग से दहला बेगुसराय, रांची के मजदूर के मारे जाने की खबर

रांची : बेगुसराय के पहसारा गांव में सुबह-सुबह हुई फायरिंग से दहशत फैल गई है। पहसरा चिमनी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। इसमें 3 लोगों को गोली लगने की खबर है। इसमें रांची के एक कामगार की मौत की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रांची के रहने वाले कामगार लक्ष्मण की गोली लगने से मौत हो गई है। अन्य घायलों को लाठी-डंडों से भी पीटा गया है। फिलहाल एसपी ने 3 लोगों को गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment